नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित कई लोगों के असामयिक निधन पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक और बहुत दुखद है।
पूर्व सांसद ने कहा कि अजीत पवार लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहकर महाराष्ट्र की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य करते रहे और उनका निधन न केवल उनके समर्थकों के लिए बल्कि संपूर्ण राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें, साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
इस अवसर पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, भाजपा नेता आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, नरेश सिंह उर्फ मुखिया, पिन्टू सिंह, अमरीश सिंह, टनटन सिंह, पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, भाजपा नेता विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, भाजपा नेता मुनीन्द्र राम, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव रणजीत चन्द्रवंशी, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, उदय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रवक्ता जुलेखा खातून, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, सुबोध सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।