जिला पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय, हसपुरा के निम्नवर्गीय लिपिक को किया निलंबित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। अंचल कार्यालय, हसपुरा में पदस्थापित श्लोक कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक को दिनांक 16.02.2026 को विशेष निगरानी इकाई द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने की सूचना के आधार पर जिला पदाधिकारी-सह-समाहर्त्ता अभिलाषा शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के भाग-IV अंतर्गत निलंबन के नियम 9 (1) एवं 9 (2) के तहत श्लोक कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक, अंचल कार्यालय, हसपुरा को गिरफ्तारी की तिथि से निलंबित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं ईमानदारी सुनिश्चित करने हेतु भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।