सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन समारोह आयोजित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। आज समाहरणालय के योजना भवन के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

समापन समारोह के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जागरूकता अभियान में भाग लेने वाले सेवा संगठनों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला परिवहन कार्यालय, औरंगाबाद के उन कर्मियों को, जिन्होंने इस सक्रिय भूमिका निभाई, उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों की सूची- पेंटिंग में प्रथम स्थान सुमित रौशन, डीएवी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पार्थ कुमार, राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय, तृतीय स्थान रिना कुमारी, राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय।
रंगोली में प्रथम स्थान आरूषी कुमारी, राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय, द्वितीय स्थान कोमल कुमारी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान दिब्या कुमारी, किशोरी सिन्हा कन्या उच्च विद्यालय।
क्विज में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय एवं तृतीय स्थान किशोरी सिन्हा कन्या उच्च विद्यालय, औरंगाबाद ने प्राप्त किया है।
सहयोगी संस्था- चहकता ऑगन फाउण्डेशन, संस्कृति दर्पण संघ, तत्पर युवा मंच, ठिठोली समाजिक एवं संस्कृति दर्पण।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाएं।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर संतन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, परिवहन विभाग के मोटर निरीक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।