By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    पुनपुन नदी उफान पर, खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर

    तटवर्ती गांवों में अलर्ट, जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी नवबिहार टाइम्स संवाददाता  मसौढ़ी।…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को मिली आजीवन कारावास की सजा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज तृतीय अशोक कुमार…

    By Editor NBT
    BiharVaishali

    डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का संभाला पदभार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक के रूप में…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    DhanbadJharkhand

    झरिया पुनर्वास में तेजी की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक

    अग्निप्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाने पर जोर,…

    By Editor NBT
    DhanbadJharkhand

    यूजीसी इक्विटी कानून और आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध मार्च

    जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला पैदल मार्च, कानून…

    By Editor NBT
    JharkhandPalamu

    टेंटा की बेटी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, शालिग्राम तिवारी के परिवार ने बढ़ाया हुसैनाबाद का मान

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता जपला (पलामू)। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी टेंटा गांव की बेटी…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

पुनपुन नदी उफान पर, खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर

भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को मिली आजीवन कारावास की सजा

डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का संभाला पदभार

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें पदाधिकारी : डीएम

NBT Admin
Last updated: April 15, 2026 8:04 pm
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निजी विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा RTE के अनुपालन हेतु पूर्व में निर्गत आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें तथा आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई करें।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जनता दरबार में अभिभावकों द्वारा RTE के तहत नामांकन से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस पर सभी निजी विद्यालयों में नियमानुसार 25 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा वर्तमान में कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।

- Advertisement -

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, बेला (नवीनगर) के नवनिर्मित भवन में संचालन प्रारंभ होने की जानकारी दी गई। वहीं, कपसिया (औरंगाबाद) में निर्माणाधीन दूसरे छात्रावास भवन के पूर्ण होने के उपरांत उसे भी स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान में यह छात्रावास मध्य विद्यालय, बभण्डी, औरंगाबाद के भवन में संचालित है। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा शीघ्र इन संस्थानों का निरीक्षण किए जाने की बात कही गई।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा में नामांकन प्रतिशत कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा शीघ्र शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अगली बैठक में प्रत्येक विद्यालय की गतिविधियों का पीपीटी प्रस्तुतीकरण करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित अन्य योजनाओं, जैसे Award, ISM Lab, PTM मूल्यांकन आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति एवं मंच संचालन का कार्य उनसे नहीं लिया जाए। शिक्षकों को केवल पठन-पाठन कार्यों में ही संलग्न रखा जाए तथा इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

छात्रों को वितरित किए जाने वाले स्टूडेंट किट, पाठ्य-पुस्तकों एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि निरीक्षण के दौरान इनकी भौतिक सत्यापन सुनिश्चित की जाए तथा अभिभावकों से भी इसकी पुष्टि की जाए। भविष्य में वितरण के अवसर पर जिला प्रशासन एवं मीडिया को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम पोषण योजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन आपूर्ति की जाती है, उनके सेंट्रल किचेन का पीपीटी प्रस्तुतीकरण अगली बैठक में किया जाए तथा संबंधित एनजीओ प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता एवं उपलब्ध संसाधनों की जांच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही पोषण वाटिका से संबंधित सभी 65 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा अगली बैठक में विस्तृत पीपीटी प्रस्तुतीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

BSEIDC द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युतीकरण, लैब, बेंच-डेस्क आदि की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अभियंताओं को प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जिन प्रखण्डों में कार्य की प्रगति धीमी है, वहां शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि के अभाव अथवा अन्य कारणों से लंबित निर्माण कार्यों की स्थिति का प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए। साथ ही शौचालय, बालिका शौचालय एवं किचेन शेड से संबंधित कार्यों को 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

अंत में शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, औरंगाबाद, शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय विद्यालय, औरंगाबाद तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भी बैठक में सम्मिलित हुए।

TAGGED:Review Meeting of the Education Department
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

पुनपुन नदी उफान पर, खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर
National लेटेस्ट न्यूज़
भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को मिली आजीवन कारावास की सजा
National लेटेस्ट न्यूज़
डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का संभाला पदभार
National लेटेस्ट न्यूज़
झरिया पुनर्वास में तेजी की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

यूजीसी इक्विटी कानून और आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध मार्च
National लेटेस्ट न्यूज़
बीपीएससी एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सरकार देगी आर्थिक सहायता
लेटेस्ट न्यूज़
टेंटा की बेटी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, शालिग्राम तिवारी के परिवार ने बढ़ाया हुसैनाबाद का मान
National लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक बनी अखाड़ा: तीखे सवालों और माइक छीनाझपटी के बीच गूंजा ‘यह दिल्ली नहीं, भोपाल है’
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

आशा भोसले के निधन पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

एनटीपीसी नबीनगर में मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाईफ्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद जिला प्रेस क्लब का चुनाव 9 अक्टूबर को

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?