नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
हजारीबाग। बरही में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बैंक आफ महाराष्ट्र में लगभग 5 से 6 करोड रुपए का सोना और 4 लाख रुपया कैश लूट कर फरार हो गए हैं. अपराधियों ने यह घटना को अंजाम 15 मिनट में दिया है।
घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया. जहां वह 1 घंटे तक वे बंद रहे. जब अंदर से आवाज आई तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला है .उनका कहना है कि बैंक कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट की है. पांच की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जिसमें एक अपराधी हेलमेट, एक नकाब और तीन ने गमछा से चेहरा ढक रखा था. सभी के पास हथियार थे।
घटना की जानकारी के बाद बरही एसडीपीओ विमल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पुष्टि किए हैं .उनका कहना कि लगभग 2 करोड़ की सोना का लूट हुआ है। सही राशि, मिलान करने के बाद ही कहा जा सकता है .इन्होंने कहा कि अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र भर में गश्ती तेज कर दी गई है और नाकेबंदी कर जांच किया जा रहा है. बहुत जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे।