सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मुजफ्फरपुर। पावरग्रिड मुजफ्फरपुर उपकेंद्र की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें उपकेंद्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आम जनमानस को सतर्कता एवं जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सतर्कता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपने दैनिक जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने के लिए प्रेरित करना था। वॉकथॉन के माध्यम से कर्मचारियों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस आयोजन के जरिए पावरग्रिड ने सतर्कता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने सतर्कता जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।