नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सतीश चंद्र दुबे भारतीय जनता पार्टी के जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन और राष्ट्रहित में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि श्री दुबे ने पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने लगातार जनसंपर्क अभियान, चुनावी सभाओं एवं कार्यकर्ता बैठकों में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने हेतु अथक प्रयास किया। उनके नेतृत्व, अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को निरंतर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें सतीश चंद्र दुबे जैसे समर्पित नेताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए कार्य करना ही भाजपा की पहचान है।
डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।