नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। पटना में आयोजित सीनियर छठवीं राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप-2026 में औरंगाबाद की प्रतिभावान खिलाड़ी वसुंधरा तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फरी सोटी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में वसुंधरा तिवारी ने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर उन्होंने औरंगाबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जिले के खेलप्रेमियों द्वारा वसुंधरा तिवारी को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वसुंधरा तिवारी की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करती है।