नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड महाविद्यालय में बुधवार को सुरेश सिंह, संयुक्त निदेशक युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग पटना की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में आए सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा छात्र एवं छात्रों को लाभ पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए। इस योजना के तहत योग्यता के अनुसार सभी छात्राओं को कम से कम तीन महीना और ज्यादा से ज्यादा तीन साल तक इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। सोनू जायसवाल जिला नियोजन पदाधिकारी औरंगाबाद, आशीष कुमार सहायक निदेशक युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग, राजेश कुमार बिहार कौशल विकास मिशन प्रबंधक, चंदन राय टीम लीडर जिला के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, विभिन्न कालेज, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधि के साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
अमित कुमार प्राचार्य भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बी एड कालेज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रंजीत कुमार जिला नियोजनालय कार्यालय, चंदन कुमार जिला कौशल प्रबंधन एवं औरंगाबाद जिला के सभी कुशल युवा केंद्र के निर्देशक उपस्थित रहे। मंच का संचालन संजय कुमार जिला कौशल प्रबंधन के द्वारा किया गया। रौशन सिन्हा ने बताया कि इसके साथ 25, 26 एवं 27 मई को पटना में होने वाले तीन दिवसीय महा रोजगार मेला के बारे में भी जानकारी दी गई। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सूचित करने को निर्देश दिया गया।