नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सिपारा के दशरथा वार्ड संख्या-30 स्थित गठबंधन मैरिज हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सभा के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए राज्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने मतदाताओं से विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. संजय मयूख, सांसद संजय पांडे, घोसी विधायक ऋतु राज, लोजपा विधायक बबलू गुप्ता, हम पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय यादव, भाजपा नेता अभय एवं चंद्रशेखर चंद्रवंशी, जदयू के प्रदेश सचिव रविंद्र पटेल, वार्ड संख्या-30 के प्रभारी एवं जदयू कार्यकर्ता बंटी चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप, नाथुन, सुरेंद्र, राजा भाई, रवि बाबू, विनय, सोनू सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।