नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
हजारीबाग। हजारीबाग में बीती देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मिली खबर के अनुसार घटना केरेडारी स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरू की बताई जा रही है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की है. जिसमें एक अपराधी को पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य अपराधी बीजेपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली खबर के मुताबिक बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बुकरु ट्रांसपोर्टिंग रोड पर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर केरेडारी थाना पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाकी अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल अपराधी से पूछताछ की जा रही है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार चंद्रगुप्त परियोजना पहुंच गए. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर जिला और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं. फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।