नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार, डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।
देव अंचल क्षेत्र अंतर्गत खड़िहा टोला ग्राम निवासी मनीष कुमार की दिनांक- 20.08.2026 को अदरी नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके पिता युगल भुइयाँ को अंचल अधिकारी, देव द्वारा अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।

रफीगंज अंचल के कस्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर बिगहा ग्राम निवासी पिंटू कुमार की दिनांक- 20.08.2026 को डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी आश्रित माता रेशमी देवी को अंचल अधिकारी, रफीगंज द्वारा नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत एवं आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा से संबंधित मामलों में पात्र लाभुकों को अनुग्रह अनुदान की राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।