नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर में अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधाओं से लैस आयुष्मान फिजियोथेरेपी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन 23 अगस्त, रविवार को शाम पांच बजे एमजी रोड स्थित महेश एकेडमी मार्केट कॉम्प्लेक्स में होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार, यह मगध और शाहाबाद क्षेत्र में आधुनिक फिजियोथेरेपी उपकरणों से सुसज्जित प्रमुख क्लिनिकों में से एक होगा।
क्लिनिक का उद्घाटन मगध रेंज, गया के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, आईपीएस करेंगे। समारोह में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह तथा औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
क्लिनिक के संस्थापक डॉ. शशिकांत हैं, जबकि कार्यक्रम में प्रो. डॉ. रीना सिंह, रीडर एवं वैज्ञानिक, डीबीटी, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। डॉ. शशिकांत ने एमपीटी तथा एमएचएसएम की विशेषज्ञता हासिल की है।