नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
शेरघाटी। आमस के के.के. कम्पटीटिव क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने शेरघाटी उपकारा (सब-जेल) में रक्षाबंधन का पर्व अनूठे और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया। इस दौरान छात्राओं ने जेल कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सतीश कुमार ने की।
जिसमें जेलर अखिलेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संस्थान के संचालक कुंदन कुमार ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि अटूट प्रेम और मानवीय संवेदनाओं का बंधन है, जो समाज में भाईचारा बढ़ाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गौरव सिंह, पिंटू कुमार, शंकर कुमार तथा छात्राएं नेहा मिश्रा, लाभली कुमारी, पूनम कुमारी सहित करीब दो दर्जन विद्यार्थी शामिल रहे।