नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम/भभुआ। कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते वन विभाग ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुप्ता धाम के रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।
कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। गुप्ता धाम मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। लोग अपनी जान जोखिम में न डालें और उफनती नदियों को पार करने की कोशिश न करें।
कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी भीम कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर गुप्ता धाम मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी श्रद्धालु, पर्यटक या स्थानीय नागरिक जान जोखिम में डालकर नदी या पुल पार करने की कोशिश न करे। निर्देशों का उल्लंघन करने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जलस्तर सामान्य होने तक इस मार्ग से दूर रहें।
कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बरसाती नाले और नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़कों और पुलों के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। यह स्थिति पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर गुप्ता धाम मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। जब तक जलस्तर कम नहीं होता और रास्ता सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक इस रास्ते पर बिल्कुल न जाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
नदी के बढ़े जलस्तर और पुल के ऊपर से बह रहे पानी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पानी का तेज बहाव साफ दिखाई दे रहा है। इससे गुप्ता धाम मार्ग की मौजूदा स्थिति और खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैमूर पहाड़ी क्षेत्र की नदियों का जलस्तर कम होने के बाद ही गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते को दोबारा खोला जायेगा वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी भीम कुमार ने कहा कि रास्ता सुरक्षित होने के बाद आवागमन बहाल किया जायेगा। तब तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों से प्रतिबंधित मार्ग पर नहीं जाने की अपील की गयी है।