नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। सोन नदी के घाट गूंजे गोलियों की तड़तड़ाहट से! रविवार की सुबह पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जंग का मैदान बन गई। पटना के बिहटा में सोन नदी के पास रविवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। कुख्यात अपराधी नाविकों से जबरन पैसे वसूल रहा था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से कुल 62 राउंड गोलियां चलीं। बदमाशों ने 40 राउंड और पुलिस ने 22 राउंड गोलियां दागीं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए। नाविकों पर जुल्म ढाने वाले रंगदार अनीश कुमार को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके गुर्गे जान बचाकर भाग निकले। जबकि उसके साथी अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से एके-47 मामले में फरार अवनीश के पास से कार्बाइन, राइफल और पिस्टल जब्त।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के घायल होने के बाद पुलिस अब इस पूरे इलाके में बड़े सर्च ऑपरेशन की तैयारी में है। टॉप-10 अपराधियों की मौजूदगी और कार्बाइन-राइफल जैसे हथियारों का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है कि कानून का राज कायम रहेगा। पुलिस पता लग रही है कि फरार चल रहे अपराधियों तक ये अत्याधुनिक हथियार कैसे पहुंचे? इस सिंडिकेट के पीछे और कौन से सफेदपोश शामिल हैं?
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों ने करीब 40 राउंड और पुलिस ने 22 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि कुछ अपराधी नदी में कूदकर फरार हो गए। नाव के पास से एक अन्य अपराधी पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि यह कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार और सब इंस्पेक्टर राजू कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। अनीश कुमार का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उसके खिलाफ छह अलग-अलग कांड दर्ज हैं। पिछले साल इसी तरह की घटना में उसके पास से एक AK-47 बरामद हुई थी।