नवबिहार टाइम्स संवाददाता
पालीगंज (पटना)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चिक्सी टाड़ीपर खेल मैदान परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा चिक्सी गांव से शुरू होकर नदहरी, अरवल जिले की सीमा से होते हुए किंजर बाजार और चंढ़ोस बाजार पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा वापस चिक्सी टाड़ीपर खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शोभायात्रा का संचालन राजद के युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार यादव, पालीगंज राजद नेता बिट्टू यादव एवं राकेश कुमार उर्फ कटास ने किया। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में मुखिया सनोज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रंजन यादव, मृत्युंजय यादव, हिमांशु यादव, धनंजय यादव, पिंटू यादव, संतोष यादव, मनीष यादव, सुधीर यादव, पत्रकार रामप्रवेश यादव, पत्रकार पंकज कुमार, पत्रकार रोहित कुमार, नीतीश यादव, मुकेश यादव, अभिषेक यादव, सोनू, जयप्रकाश मुन्ना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।