बेताब अहमद
सासाराम। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का कल मंगलवार को रोहतास जिले में दौरा कार्यक्रम तय है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह से लेकर दोपहर तक डेहरी और सासाराम में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार:- मुख्यमंत्री सुबह 09:25 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग द्वारा स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। 09:30 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा डेहरी के नारायण मेडिकल एवं कॉलेज, जमुहार स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 10:15 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल से सड़क मार्ग द्वारा बेदा से मोकर तक जाने वाली सासाराम बाईपास परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे।
11:55 बजे सासाराम बाईपास (बेदा फ्लाई ओवर) पर परियोजना का लोकार्पण करेंगे तथा “कायाकल्प अभियान” के तहत बाईपास के समीप जीर्णोद्धार किये गये पोखर का निरीक्षण भी करेंगे। दोपहर 12:10 बजे पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, करूप पहुंचेंगे, जहां विद्यालय में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, सहयोग शिविर, विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12:45 बजे महिला बटालियन, पुलिस लाईन बेदा स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 01:30 बजे लोक सेवक आवास वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।