नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अग्नि सुरक्षा, आग की रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया और अग्निशामक यंत्र के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपातकाल में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सीखा।
इस सफल आयोजन के बाद विभाग ने कार्यक्रम को प्रेरक और ज्ञानवर्धक बनाने में अमूल्य योगदान देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एम. ससी, दीपक सर, सुश्री कुमारी वाइबा मैम, अहाम सर और सैकत सर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में जिम्मेदार व्यवहार और आपदा के प्रति सजगता विकसित करने में बेहद मददगार साबित होते हैं।