नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
दरभंगा। रिश्तों की पवित्रता तार-तार! दरभंगा में दो साल की मासूम के साथ उसके ही रिश्ते के नाना (नतनी) की दरिंदगी ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। महज़ कुरकुरे का लालच देकर एक कलयुगी रिश्तेदार मासूम को मां की गोद से उठा ले गया और बगीचे में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। जब बच्ची की हालत बिगड़ी, तो उसे छिपाने की कोशिश की गई। फिलहाल, मासूम जिंदगी और मौत के बीच डीएमसीएच में संघर्ष कर रही है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात रिश्ते में नाना लगने वाले 48 वर्षीय आरोपित रोपित बच्ची को कुरकुरे खिलाने का झांसा देकर उसकी मां की गोद से बाहर ले गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान सामने आया कि आरोपित मासूम को गांव के पास स्थित आम के बगीचे में ले गया था, जहां उसने घिनौनी हरकत की। वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपित उसे पिंडारूच गांव स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गया। स्थिति अधिक नाजुक होने पर वह उसे किसी रिश्तेदार के घर छिपाने ले जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपित को बच्ची समेत पकड़ लिया तथा एक कमरे में बंद कर दिया।
गंभीर हालत में बच्ची डीएमसीएच रेफर, अर्धबेहोशी में थी मासूम
घटना की जानकारी तत्काल केवटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केवटी रनवे पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से देर रात दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के दौरान मासूम मां की गोद में अर्धबेहोशी की हालत में थी। एफएसएल टीम ने एकत्र किए साक्ष्य, आरोपित से पूछताछ जारी
मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि धोबीगामा निवासी 48 वर्षीय विष्णुदेव सदाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। केवटी थानाध्यक्ष के अनुसार, धोबीगामा निवासी 48 वर्षीय आरोपी विष्णुदेव सदाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और कानून के सुसंगत प्रावधानों के तहत आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।