नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पूर्णिया। जिले के रूपौली प्रखंड के इंडस टावर्स लिमिटेड की ओर से सामुदायिक निगमित दायित्व (सीएसआर) के तहत 650 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री खाद्य पैकेट का वितरण बिहार-झारखंड अंचल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश वत्स, अंचल एचआर हेड अभिषेक कुमार, ऑपरेशन हेड अंशु गौतम एवं इएसएच प्रमुख विक्रांत राज के द्वारा किया गया।
इंडस टावर्स लिमिटेड मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल को टावर की सुविधा उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इलाकों में राहत और सामुदायिक सहायता के प्रयास किए जाते हैं। इंडस टावर्स के सर्किल सीइओ रितेश वत्स ने कहा कि वह आगे भी बाढ़ पीड़ित परिवारों को मदद करने और स्थानीय स्तर पर सहायता करने के प्रयासों को जारी रखेगी।
इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों ने इंडस टावर्स लिमिटेड की ओर से दी गई राहत सामग्रियों के लिए लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अधिकारी मौजूद रहे।