22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में होगा राजकीय महोत्सव, उपायुक्त ने तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रांची/बोकारो। लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आयोजन समिति की ओर से सादर आमंत्रित किया गया है। शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।
इस दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 22 से 24 नवंबर तक टीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और सदस्य लुदू मांझी उपस्थित थे।