नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रामगढ़। झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने आज रामगढ़ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य संबंधित सभी कामों को पेपरलेस करना है। इस क्रम में उन्होंने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बीएसएनएल के ऑफिस का उद्घाटन भी किया।
मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अपर सचिव ने बताया कि रामगढ़ जिला को हम लोगों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल जिला घोषित किया है इसकी रिपोर्टिंग भारत सरकार को भी की गई है, झारखंड में हम लोगों ने तीन जिलों को मॉडल जिला बनाया है जिसमें रामगढ़ कोडरमा और गुमला है, इसका कॉन्सेप्ट यह है कि यहां की सभी सुविधाएं पेपरलेस काम के तहत होगी, पेपर लेस करना ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का मुख्य उद्देश्य है इसे लेकर रामगढ़ में काफी अच्छा काम हुआ है हम लोग 15 मई तक रामगढ़ जिले को मॉडल जिला घोषित कर देंगे और उसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दिया जाएगा उसकी समीक्षा के लिए मैं आज यहां आया हूं, डिजिटल हेल्थ कार्ड को लेकर रामगढ़ जिले में अच्छी प्रगति है 14 डिजिट का आभा कार्ड नंबर उपलब्ध होगा जिसे हर भारतीय नागरिक को देना है।
अपर सचिव ने यह भी बताया कि हमारे अपर मुख्य सचिव के द्वारा एक बहुत ही अच्छी योजना का क्रियान्वयन यहां किया जा रहा है “मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना” इसके तहत जितने भी सरकारी सुविधाएं हैं प्राणी हेल्थ सेंटर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सभी को हम लोग वाईफाई इनेबल करेंगे इसका पूरा काम रामगढ़ में हो चुका है इसे लेकर इसके कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बीएसएनल के ऑफिस का आज उद्घाटन भी किया गया।