नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार 55 वर्ष का शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अकास्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात अपने सरकारी आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटा और एक बेटी है। बीते एक साल से वे कुटुंबा में कार्यरत थे।
आकस्मिक निधन पर अधिकारियों व कर्मियों ने दुख जताया है और दिवंगत बीडीओ को श्रद्धांजली अर्पित की है।