नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। नारायण उत्सव हॉल, मसौढ़ी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जनआक्रोश जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कार्यसमिति सदस्य काजल सिंह उर्फ आशा किरण सिंह ने किया। सम्मेलन के बाद सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में जंजीर की बेड़ियां पहनकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान आशा किरण सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नारीशक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष ने इस बिल को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं देना चाहता और नारीशक्ति के स्वाभिमान का अपमान किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी राजनीतिक बेड़ियों में जकड़ी हुई हैं और विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो चुका है। भाजपा नेत्री शोभा कुमारी ने भी कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देना देश की सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलतीं और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देंगी।
सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, तेजनारायण शर्मा, लंकेश, जितेंद्र, नगर अध्यक्ष आशीष देव, अजीत पांडे, राणा लखन सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, आलोक कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार, सन्नी कुमार, चंदन कुमार, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, कंचन कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
सम्मेलन के उपरांत कर्पूरी चौक से तारेगना स्टेशन तक महिलाओं ने आक्रोश मार्च (पदयात्रा) निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे शहर का माहौल राजनीतिक रूप से गरमा गया।