नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। धनरूआ प्रखंड के कई पंचायत में आए बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा किसानों को क्षति हुआ है। इसके अलावा कई तटबंध भी टूट चुके थे, तटबंध टूटने से सैकड़ो एकड़ में लगे हुए किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में टूटे हुए तटबंधों को दुरुस्त करने में प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। बताया जाता है कि पूरे प्रखंड के प्रभावित पांच पंचायतों मे छह जगहों पर तटबंध टूटे थे, जहां युद्धस्तर पर बैग पीचिंग और कटावरोधी कार्य किया जा रहे हैं।
बरहमपुर पंचायत में कररूआ नदी मे आये बाढ के पानी से अरमल और छोटकी सिम्हाडी एवं दरधा नदी में आये बाढ के पानी से देवदाहा पंचायत में दरियापुर, सेवधा बीघा, वीर एवं सीताचक में तटबंध मरम्मती कार्य किया जा रहा हैं। सबसे ज्यादा दरियापुर के तटबंध मरम्मती करने मे समय लग रहा है। जहां तकरीबन डेढ़ सौ फीट तटबंध टूट चुके थे, जिसका तटबंध दुरुस्त करने में कार्य चल रहा है।
अंचलाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि बाढ़ को लेकर 5 नाव की ब्यवस्था की गई हैं। बाढ़ से हुई क्षति का आकलन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। बाढ़ आपदा घोषित होने पर सभी बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी फिलहाल सभी जगह पर टूटे हुए तठबंधो को दुरुस्त किया जा रहा है।