डीएम ने किया जियो-टैगिंग कार्य का नगर परिषद, औरंगाबाद में स्थलीय निरीक्षण
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। आज जिला पदाधिकारी द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत HLB (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के डिमार्केशन एवं जियो-टैगिंग कार्य का नगर परिषद, औरंगाबाद में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि HLB का सीमांकन पूर्णतः सटीक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने जियो-टैगिंग कार्य में तकनीकी शुद्धता एवं अद्यतन डेटा अपलोड सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति की सही जानकारी का संकलन आवश्यक है। इसके लिए प्रारंभिक चरण में HLB का सही डिमार्केशन एवं जियो-टैगिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।