पदमा सूर्य मंदिर के पास मची अफरा-तफरी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश से युवती को सुरक्षित मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे की विस्तृत वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।