बेताब अहमद
दिनारा, रोहतास। इस बार दिनारा विधानसभा क्षेत्र में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का उत्साह दोगुना हो गया है। क्षेत्र की अगाध आस्था और शक्ति का केंद्र माने जाने वाले माँ भलुनी भवानी धाम को आखिरकार पर्यटन स्थल का गौरव मिल गया है। चुनाव से पूर्व क्षेत्र की जनता से किया गया यह बड़ा वादा धरातल पर उतर चुका है, जिससे अब इस ऐतिहासिक धाम के कायाकल्प और स्थानीय स्तर पर पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों का दर्शन करने पहुंचे स्थानीय विधायक आलोक सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जनता के साथ साझा किया। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास और माता रानी के आशीर्वाद का परिणाम बताया। पंडालों में ग्रामीणों और पूजा समितियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दिनारा में दुर्गा पूजा के पंडालों का दौरा करने पहुंचे विधायक आलोक सिंह के एक बयान पर अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विधायक ने माँ भलुनी भवानी मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने का दावा किया, वहीं दूसरी तरफ मंच से युवाओं को “डीजे कौन रोक सकता है” कहकर बिना किसी हिचकिचाहट के डीजे बजाने की बात कही। पंडालों के भ्रमण के दौरान जब युवक ने डीजे पर रोक की बात कही, तो विधायक ने बेबाक अंदाज में कहा, “तुम्हारा भाई आलोक सिंह है, डीजे कौन रोक सकता है? बस शांति से बजाओ।” आलोचकों का मानना है कि त्योहारों पर ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा नियमों को लेकर जहां प्रशासन सख्ती बरतता है, ऐसे में जनप्रतिनिधि का यह बयान नियमों को हल्के में लेने जैसा है।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक और बड़ी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले माँ भलुनी भवानी धाम को पर्यटन स्थल बनाने का जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। दिनारा विधानसभा क्षेत्र में इस बार शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की खुशी दोगुनी हो गई है। क्षेत्र की अगाध आस्था की प्रतीक माँ भलुनी भवानी धाम को अब पर्यटन स्थल का गौरव मिल चुका है। पूजा पंडालों के दर्शन करने पहुंचे विधायक आलोक सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को साझा करते हुए इसे जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने सनातन संस्कृति और क्षेत्र की एकता को नमन करते हुए सभी ग्रामीणों और पूजा समितियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से त्योहार मनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व जनता से किया गया यह बड़ा वादा अब धरातल पर उतर चुका है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।