नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। पटना में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सप्तमी को पूजा पंडालों के पट खुलते ही डाकबंगला चौराहा, बोरिंग रोड और अशोक राजपथ जैसे प्रमुख इलाकों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं के इस भारी उत्साह के बीच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 24 घंटे तैनाती
भीड़भाड़ को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोदीपुर अग्निशामालय के अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में 11 प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे शिफ्ट के अनुसार दमकल कर्मी तैनात हैं।
इन प्रमुख जगहों पर तैनात हैं दमकल गाड़ियां:
अशोक राजपथ और गोविंद मित्रा रोड, गांधी मैदान (गेट नंबर-7) और डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर और कोतवाली थाना, बोरिंग रोड चौराहा और पाटलिपुत्र गोलंब, दीघा हाट, मरीन ड्राइव और सिटी एवं सेंट्रल मॉल।
संकरी गलियों के लिए ‘बाइक पेट्रोलिंग’
भीड़ और संकरी गलियों में बड़ी गाड़ियों को पहुंचने में होने वाली असुविधा को देखते हुए विशेष रेस्क्यू टीम बनाई गई है। यह टीम मोटरसाइकिल से लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि संकटी गलियों में भी त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके।
📞 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
अग्निशमन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: आपातकालीन नंबर: 112, लोदीपुर अग्निशमन कार्यालय: 7485805820, 7485805821 विभाग की इस मुस्तैदी से साफ है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूरे आनंद के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर सकते हैं।