4,54,170 घरों में 3,99,687 बच्चों को पोलियो खुराक से किया जाएगा प्रतिरक्षित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। 16 से 20 दिसम्बर तक पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को ध्यान में रखकर पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय, औरंगाबाद से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅक्टर मिथिलेश प्रसाद सिंह, यूनिसेफ एसएमसी नैयर उल आजम, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डाॅक्टर नकी, जिला टीबरोक्लाॅसीस पदाधिकारी डाॅक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विद्यालय से निकल कर समाहरणालय होते हुए वापस विद्यालय में समापन किया गया, इस दौरान रैली में सैकड़ो छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। रैली पश्चात जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बच्चों को बताया कि इन पाँच दिनों में 4,54,170 घरों में 3,99,687 बच्चों को पोलियो खुराक से प्रतिरक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु जिले में 89 सब डीपो में 940 घर-घर दल, 160 ट्रांजिट दल और 24 मोबाईल दल कार्यरत है। दलों के पर्यवेक्षण हेतु 346 पर्यवेक्षक कार्यरत हैं।
रैली के दौरान अरसी अली, स्वास्थ्य प्रबंधक शाहिन अख्तर, यूनिसेफ के ब्लॉक मोबिलाईजेशन काॅआर्डीनेटर श्याम किशोर, दीपक सिन्हा, अजय कुमार, धीरज कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एफएम नितेन्द्र मिश्रा, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से चंदन कुमार और जितेंद्र कुमार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।