By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    रोजगार सृजन में किसी पंचायत में शून्य नियोजन नहीं रहने का निर्देश, डीडीसी ने की VB-G RAM G की समीक्षा

    श्रमिकों को मांग के अनुरूप काम उपलब्ध कराने, लंबित योजनाओं को पूरा…

    By Suraj Kumar
    AurangabadBihar

    बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ औरंगाबाद में जागरूकता रैली, निकाला गया बाल विवाह मुक्त भारत रथ

    अनुग्रह इंटर विद्यालय से समाहरणालय तक निकली रैली, टाउन हॉल में अधिकारियों,…

    By Suraj Kumar
    AurangabadBihar

    रफीगंज विधानसभा की मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति

    योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए चलाया…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, 111 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

    नेमरा के लुकैयाटांड़ में आयोजित समारोह में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का…

    By Suraj Kumar
    Jharkhand

    एक करोड़ नौ लाख की दो विकास योजनाओं का विधायक राज सिन्हा ने किया शिलान्यास

    सदर अस्पताल में सड़क, पार्किंग शेड, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट पर खर्च…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    पुलिस अपना काम कर रही थी, फिर भी हुआ विरोध! समझाते-समझाते SI अनिल कुमार ने उतारनी शुरू की वर्दी

    बलियापुर के रंगामाटी में ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद हंगामा, क्षतिग्रस्त स्कूटी…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

रोजगार सृजन में किसी पंचायत में शून्य नियोजन नहीं रहने का निर्देश, डीडीसी ने की VB-G RAM G की समीक्षा

बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ औरंगाबाद में जागरूकता रैली, निकाला गया बाल विवाह मुक्त भारत रथ

रफीगंज विधानसभा की मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

छठ मेला तथा बिहार दिवस का संयुक्त आयोजन जिले के लिए है गौरव का विषय

NBT Admin
Last updated: March 22, 2026 7:58 pm
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

सूर्य नगरी में आयोजित चैती छठ मेला एवं बिहार दिवस का किया गया विधिवत उद्घाटन

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज देव स्थित सूर्य नगरी में आयोजित चैती छठ मेला 2026 एवं बिहार दिवस 2026 का विधिवत उद्घाटन सांसद, औरंगाबाद अभय कुमार सिन्हा, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुम्बा विधायक ललन राम, जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, अध्यक्ष नगर पंचायत देव एवं अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा सांसद को पौधा एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों को भी जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा पौधा एवं शाल प्रदान कर स्वागत किया गया। उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी अतिथियों एवं जिलेवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छठ महापर्व केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व शांति, समर्पण एवं सांस्कृतिक महत्ता का प्रतीक है तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए।

- Advertisement -

अपने विस्तृत संबोधन में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं जिलेवासियों को छठ महापर्व एवं बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर देव छठ मेला तथा बिहार दिवस का संयुक्त आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देव की पावन धरती पर अवस्थित भगवान सूर्य का भव्य मंदिर धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसकी विशिष्ट स्थापत्य कला इसे विशेष पहचान प्रदान करती है। इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण छठी से आठवीं शताब्दी के मध्य माना जाता है, वहीं पौराणिक मान्यताओं में इसे त्रेता युग से संबंधित बताया गया है। मंदिर परिसर में स्थित शिलालेख इसकी प्राचीनता एवं महत्ता को और अधिक प्रमाणित करता है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस भव्य मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। देव सूर्य मंदिर एवं कुंड परिसर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की मरम्मत कराई गई है तथा विभिन्न स्थानों पर सिगनेज लगाए गए हैं। पेयजल, टेंट-पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

जिला पदाधिकारी ने बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा का उत्सव है। इसी दिन बिहार ने अपनी स्वतंत्र पहचान की यात्रा प्रारंभ की थी। बिहार वह भूमि है जहां वैशाली में विश्व के प्रथम गणतंत्र की स्थापना हुई, नालंदा एवं विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों ने ज्ञान की अमिट छाप छोड़ी, तथा इस धरती ने सम्राट अशोक की वीरता एवं महात्मा बुद्ध के शांति संदेश को आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुका है तथा कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। प्रशासन का लक्ष्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं न्याय पहुंचाना है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम एक ऐसे बिहार के निर्माण में सहयोग करें जो आत्मनिर्भर, शिक्षित, समृद्ध एवं सुरक्षित हो।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंदिर न्यास समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:Chhath Fair and Bihar Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

रोजगार सृजन में किसी पंचायत में शून्य नियोजन नहीं रहने का निर्देश, डीडीसी ने की VB-G RAM G की समीक्षा
National लेटेस्ट न्यूज़
बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ औरंगाबाद में जागरूकता रैली, निकाला गया बाल विवाह मुक्त भारत रथ
National लेटेस्ट न्यूज़
रफीगंज विधानसभा की मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति
National लेटेस्ट न्यूज़
डीपीएम के वेतन भुगतान पर उठे सवाल, अधिक राशि लेने के आरोपों की होगी जांच
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

29 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, भाजपा ने सौंपी मंडल संयोजकों की जिम्मेदारी
National लेटेस्ट न्यूज़
दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह किसान मेले का भव्य शुभारंभ
National लेटेस्ट न्यूज़
शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, 111 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
National लेटेस्ट न्यूज़
रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख रुपये नकद के साथ तीन गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बैंक में पैसा जमा करने गए पेट्रोल पंप मैनेजर से 97 हजार बैग में ब्लेड मार किया चंपत

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

रेलवे की बाउंड्री निर्माण का विरोध, 25 हजार लोगों के आवागमन पर संकट की आशंका

By Suraj Kumar
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

राजगीर विश्वकर्मा बने लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नक्षत्र आरोग्यम महोत्सव भारतीय वैदिक और आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा का उत्सव : डॉ. प्रेम कुमार

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?