बेताब अहमद
डेहरी ऑन सोन। रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड की दरिहट पंचायत में अब ग्रामीण महिलाएं अपनी किस्मत खुद लिख रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डेहरी प्रखंड की दरिहट पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत रोहतास जिला पदाधिकारी द्वारा ‘जीविका-सुधा बिक्री केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया।

जीविका दीदियों के जीवन में घुलेगी सुधा की मिठास रोहतास में खुलेंगे 215 बिक्री केंद्र। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत रोहतास की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखेंगी। अब जीविका दीदियां सिर्फ स्वरोजगार से नहीं जुड़ेंगी, बल्कि सुधा के बेहतरीन उत्पादों की डीलरशिप संभालेंगी।
जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इसे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का संकल्प है कि अगले तीन वर्षों में राज्य की एक करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। अब स्थानीय लोगों को शुद्ध दूध और सुधा के अन्य उत्पाद एक ही छत के नीचे आसानी से मिलेंगे।
कॉम्पफेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सीधे मुख्यधारा के व्यवसाय से जोड़ेगी। इससे महिलाओं को हर महीने एक निश्चित और स्थायी आमदनी का जरिया मिलेगा।
