नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक्स (RRBs) में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के कुल 13,441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट http://ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी:-
ऑफिस असिस्टेंट – 7,993 पद, ऑफिसर स्केल 1 (PO) – 4,256 पद, ऑफिसर स्केल 2 (जनरल बैंकिंग) – 666 पद, ऑफिसर स्केल 2 (IT) – 79 पद, ऑफिसर स्केल 2 (CA) – 99 पद, ऑफिसर स्केल 2 (Law) – 46 पद, ऑफिसर स्केल 2 (Treasury Manager) – 18 पद, ऑफिसर स्केल 2 (Marketing/Agriculture) – 48 पद और ऑफिसर स्केल 3 – 220 पद
आवेदन की फीस सामान्य/OBC/EWS वर्ग के लिए – 850 रुपये, SC/ST/PwD वर्ग के लिए – 175 रुपये है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 सितंबर 2026 है। योग्यता और उम्र सीमा ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। साथ ही जिस RRB में आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
ऑफिस असिस्टेंट के लिए दो चरणों में परीक्षा होगी। प्रीलिम्स और मेन्स इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। फाइनल मेरिट मेन्स के आधार पर बनेगी। प्रीलिम्स 80 प्रश्न, 80 अंक, 45 मिनट, नेगेटिव मार्किंग रहेगी। मेन्स 200 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे।
परीक्षा संभावित तारीख ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स के लिए 21 और 22 नवंबर 2026, ऑफिसर स्केल 2 और 3 सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026, ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स 6, 12 और 13 दिसंबर 2026, ऑफिस असिस्टेंट मेन्स 30 जनवरी 2027 ये तारीखें संभावित हैं, आधिकारिक अपडेट में बदलाव हो सकता है।
ऑफिस असिस्टेंट का बेसिक पे 19,900 रुपये है। सभी भत्ते मिलाकर इन-हैंड सैलरी 28,000 से 30,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। पोस्टिंग के अनुसार इसमें अंतर हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें।