एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रामगढ़। जिले के बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री में प्रोडक्शन के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद प्लांट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और तीन इंजीनियर की झूलसने से मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान रांची के 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो जगेश्वर बिहार के 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडे के रूप में हुई है तथा घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को रामगढ़ के स्थानीय होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट और आग लगने के घटना की सूचना पाते ही चार-पांच गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आज तड़के घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजन को नौकरी एवं मुवावजे की अपनी मांग को लेकर फैक्ट्री गेट के पास जुटे हुए हैं।
मौके पर घटनास्थल पर उपस्थित आजसू के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने बताया कि इस प्लांट में प्रबंधक के द्वारा सुरक्षा मानकों में चूक हुई है मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि मृतकों में प्रति व्यक्ति एक करोड़ मुआवजा और नौकरी मिलना चाहिए।