भलूनी के यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस, स्वर्ण मुकुट व हार गायब
बेताब अहमद
सासाराम। रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित आस्था के केंद्र भलूनी के यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। दिनारा थाना क्षेत्र स्थित भलूनी के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में शनिवार की देर रात हुई चोरी की घटना से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। मंदिर परिसर से माता का पावन स्वर्ण मुकुट, हार समेत अन्य पूजनीय आभूषण चोरी हो गए हैं। रविवार की सुबह जब भक्त दर्शन के लिए पहुंचे, तब इस दुखद घटना की जानकारी हुई।

चोरों ने बेहद शातिर और योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा लगता है कि चोरों को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। चोरों ने सिर्फ शनिवार देर रात माता का सोने का मुकुट, हार और अन्य सामान ले उड़े, बल्कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने मंदिर की मर्यादा को भंग करते हुए सीसीटीवी का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के भक्तों में गहरा दुख और रोष व्याप्त है।
रविवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी साझा की जा रही है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।