नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जमशेदपुर। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को बस्ती में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना में तीन लोगों पर चाकू और चापड़ से हमला किया गया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोज नाग, सुनीता देवी और छोटू नाग शामिल हैं। तीनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
शनिवार की रात एक घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और पार्टी में बज रहे साउंड बॉक्स को जब्त कर लिया। इसके बाद पार्टी में शामिल कुछ लोगों को संदेह हुआ कि पुलिस को सूचना मनोज नाग ने दी थी। इसी शक के आधार पर वेंकटेश अन्ना, रिंकू, बबलू समेत कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने मिलकर मनोज नाग और उनके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वही इस पूरे मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।