By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता ओबरा (औरंगाबाद)। खुदवां पैक्स चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष और…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिला उपभोक्ता अदालत ने एक महत्वपूर्ण मामले में…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता पतरातू (रामगढ़)। पीवीयूएनएल के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

    नवीन सिन्हा/नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र

उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

एपिकॉन में चिकित्सकों ने दी सलाह, संतुलित आहार और व्यायाम बहुत जरूरी

NBT Admin
Last updated: January 31, 2026 10:47 am
By NBT Admin
Share
9 Min Read
SHARE

एपिकॉन 2026 : दूसरे दिन आधुनिक चिकित्सा और एआई पर केंद्रित रहा विशेषज्ञों का मंथन

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

पटना। तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के इस दौर में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। संतुलित आहार, नियमित टहलना, योग और व्यायाम आज केवल विकल्प नहीं, बल्कि जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। सही मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शरीर को ऊर्जा देता है, जबकि रोजाना की सैर और योग मन को स्थिरता और शरीर को सक्रिय बनाए रखते हैं। अनुशासित दिनचर्या न केवल बीमारियों से बचाव करती है, बल्कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी जीवनशैली जनित बीमारियों के जोखिम को भी कम करती है। स्वस्थ जीवनशैली ही दीर्घायु और बेहतर जीवन की सबसे मजबूत नींव है। ये बाते बिहार की राजधानी में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया के 81वें राष्ट्रीय महासम्मेलन ‘एपिकॉन 2026’ के दूसरे दिन देश-विदेश के विख्यात चिकित्सकों ने कही।

- Advertisement -

विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, उभरती चुनौतियों और तकनीक के समन्वय पर डॉक्टरों ने विस्तार से चर्चा की। बापू सभागार और ज्ञान भवन में आयोजित विभिन्न सत्रों में मानवता और चिकित्सा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तक के विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र की शुरुआत में चिकित्सा के क्षेत्र में मानवता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी ने कहा कि मेडिकल प्रैक्टिस केवल बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए। एक डॉक्टर का दायित्व मरीज को सिर्फ शारीरिक राहत देना ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संबल प्रदान करना भी है। डॉ. रेड्डी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ करुणा, संवेदना और नैतिक मूल्यों का समावेश ही चिकित्सकीय पेशे को को पूर्ण बनाता है। वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र में कोलकाता के डॉ. ज्योतिर्मय पाल ने सफलता की मास्टर चाबी: एआई या क्लिनिकल जजमेंट विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि भविष्य की चिकित्सा में तकनीक सहायक तो हो सकती है, लेकिन डॉक्टर का क्लिनिकल अनुभव और निर्णय ही सर्वोपरि रहेगा।

- Advertisement -

हृदय रोग, मधुमेह और जीवनशैली की चुनौतियां

ग्लोबल फोरम और गेस्ट लेक्चर्स के दौरान हृदय और मेटाबॉलिक रोगों पर गंभीर विमर्श हुआ। तेलंगाना के डॉ. पी. गंदैया ने इंटरमिटेंट फास्टिंग के स्वास्थ्य लाभ गिनाए। श्रीलंका के डॉ. सुरंगा मानिलगामा ने खराब नींद और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के बीच संबंध को उजागर किया, जबकि डॉ. अरविंद दुरुवसल ने स्क्रीन टाइम और तनाव को युवाओं में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की दूसरी लहर बताया। नेपाल के डॉ. रत्नमणि गजुरेल ने हिमालयी क्षेत्रों में हार्ट अटैक के प्रबंधन की चुनौतियों पर बात की। वहीं डॉ. संतोष पात्रा ने हार्ट फेल्योर में आयरन थेरेपी की भूमिका स्पष्ट की।

- Advertisement -

विशिष्ट व्याख्यान और सम्मान

सम्मेलन में प्रेसिडेंशियल ओरेशन के तहत एपीआई के अध्यक्ष प्रो. जी. नरसिम्हुलु ने रुमेटॉयड आर्थराइटिस: अतीत, वर्तमान और भविष्य पर अपना शोध प्रस्तुत किया। ‘नेताजी ओरेशन’ में डॉ. अलकेंदु घोष ने एसएलई रोग की चुनौतियों पर चर्चा की। इसके अलावा डॉ. एस. अनुराधा ने एचआईवी महामारी के विकास और डॉ. मंतोष पांजा ने पीसीआई के जटिल मामलों पर अपने विचार रखे।

- Advertisement -

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी

दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा के आदान-प्रदान पर जोर रहा। नेपाल के डॉ. रॉबिन मास्के ने थायराइड और मधुमेह के दोहरे खतरे पर जानकारी साझा की। वहीं मलेशिया के डॉ. पारस दोषी ने डॉक्टरों के लिए क्लिनिकल निर्णय लेने में लंग अल्ट्रासाउंड की उपयोगिता बताई। इंडोनेशिया के डॉ. सैली ने कैंसर थेरेपी के कारण होने वाली हृदय संबंधी जटिलताओं पर व्याख्यान दिया।

संक्रामक रोग और नई औषधियां

एक विशेष सत्र में डॉ. नंदिनी चटर्जी ने एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस को अगली वैश्विक आपात स्थिति करार देते हुए आगाह किया। वहीं डॉ. केतन मेहता ने आधुनिक बुखार प्रोटोकॉल में डॉक्सीसाइक्लिन दवा की भूमिका पर पुनर्चर्चा की। टाइफाइड के बढ़ते मामलों और एंटीबायोटिक दवाओं के प्रभाव पर भी ओडिशा के डॉ. रंजन सेन ने महत्वपूर्ण डेटा साझा किया। सम्मेलन के दौरान किडनी रोगों (नेफ्रोलॉजी), हार्मोनल बदलाव (एंडोक्राइनोलॉजी) और संक्रामक रोगों के निदान के लिए क्लिनिकल संकेतों पर भी गहन विमर्श हुआ, जिससे युवा चिकित्सकों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।

इन बीमारियों पर रहा फोकस

सम्मेलन में मधुमेह, हृदय रोग, संक्रमण, लीवर रोग, न्यूरोलॉजी, रुमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, जेरियाट्रिक मेडिसिन, थायरॉयड, एड्रिनल डिजीज पर विशेष फोकस रहा। वहीं डायबिटीज मेलिटस पर विशेष फोकस देखने को मिला। विशेषज्ञों ने असिम्पटोमैटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज की स्क्रीनिंग, सेमाग्लूटाइड की भूमिका, साप्ताहिक बनाम दैनिक उपचार रणनीतियों, बीटा सेल डि-डिफरेंशिएशन, एपिजेनेटिक बदलाव, सरकोपेनिक ओबेसिटी और टाइप थ्रीसी डायबिटीज जैसे जटिल विषयों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया। पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने रियल वर्ल्ड क्लिनिकल चैलेंजेस और उनके समाधान पर जोर दिया। हृदय रोग एवं हाइपरटेंशन सत्रों में भारतीय गाइडलाइंस, युवा मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर, क्रॉनिक कोरोनरी सिंड्रोम, नई एसीएस क्लासिफिकेशन, स्टेमी की बदलती परिभाषा और भारत के पहले स्वदेशी हाइपरटेंशन ट्रायल पर विस्तृत चर्चा हुई। संक्रमण एवं संक्रामक रोगों से जुड़े सत्रों में सेप्सिस के नए बायोमार्कर्स, वायरल फीवर, चिकनगुनिया, डेंगू, स्क्रब टाइफस, रिकेट्सियल संक्रमण, टीबी, कैंडिडेमिया, एचआईवी और एंटीबायोटिक स्टूवर्डशिप जैसे विषयों पर अद्यतन जानकारी दी गई। गर्भावस्था में संक्रमण और श्वसन वायरस पर भी विशेषज्ञों ने विशेष चेतावनी और मार्गदर्शन दिया।

पल्मोनोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर सत्रों में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, आईसीयू में एंटीकोआगुलेशन और रिफ्रैक्टरी स्टेटस एपिलेप्टिकस जैसे गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हुई।सम्मेलन में हेपेटोलॉजी के अंतर्गत लिवर ट्रांसप्लांट, वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम, गर्भावस्था में लिवर रोग और पोर्टल हाइपरटेंशन पर नई अवधारणाएं सामने आईं। न्यूरोलॉजी, रुमेटोलॉजी और जेरियाट्रिक मेडिसिन सत्रों में पार्किन्सनिज्म, न्यूरोसिस्टिसरकोसिस, ऑटोइम्यून रोग, बायोलॉजिक्स, बुजुर्गों में एनीमिया, पॉलीफार्मेसी और मल्टीमॉर्बिडिटी पर चिकित्सकीय दृष्टिकोण साझा किया गया। ऑन्कोलॉजी सत्र में इम्यूनोथेरेपी, कैंसर से जुड़ी थ्रोम्बोसिस और क्रॉनिक मायलॉइड ल्यूकेमिया में हुए नवीनतम शोध और उपचार विकल्पों पर चर्चा की गई। सम्मेलन की एक खास विशेषता यह रही कि चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडिकल एथिक्स, सोशल मीडिया का प्रभाव, चिकित्सकों की सुरक्षा, मेडिको-लीगल अधिकार और किफायती चिकित्सा जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाया गया। विशेष व्याख्यानों और ओरशन सत्रों में कोविड-19 एआरडीएस, फंक्शनल डिस्पेप्सिया, पीजे मेहता ओरशन और जीएस साइनानी ओरशन जैसे प्रतिष्ठित सत्रों ने सम्मेलन की अकादमिक गरिमा को और ऊंचाई दी।

डॉक्टरों ने गरीबों के बीच बांटे कंबल, स्वस्थ रहने के टिप्स दिए

अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया चैप्टर की ओर से मुख्य कार्यक्रम से इतर शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित रैन बसेरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना एवं ठंड से राहत पहुंचाना था। इस अवसर पर जयपुर से पधारी एसीपी इंडिया चैप्टर की गवर्नर डॉ. स्वाति श्रीवास्तव के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. मुरुगनाथन, डॉ. एएन राय, डॉ. केके पारीक, डॉ. संग्राम बिरादर, डॉ. साजिद अंसारी, डॉ. शेर सिंह, डॉ. तपस बंदोपाध्याय सहित अन्य गणमान्य चिकित्सकों ने शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य संरक्षण एवं जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि एसीपी इंडिया चैप्टर देशभर में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन, वस्त्र, पुस्तकें तथा आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं पटना के चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा किया गया।

TAGGED:physicians-in-epicon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और समिति सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र
लेटेस्ट न्यूज़ National
उपभोक्ता अदालत ने दिलाई एमएसीपी राशि
लेटेस्ट न्यूज़ National
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात
लेटेस्ट न्यूज़ National
मुख्यमंत्री ने दीदी की रसोई एक्सप्रेस फूड ट्रक का किया शुभारंभ
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश की नहीं होगी अनुमति
लेटेस्ट न्यूज़ National
रामनवमी पर सत्येंद्र नगर में नवाह पारायण महायज्ञ का भव्य आगाज, श्रद्धा और भक्ति में डूबा माहौल
लेटेस्ट न्यूज़ National
तालाब खुदाई में निकली भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लेटेस्ट न्यूज़ National
अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, पहले दिन 5 मकान ध्वस्त
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

ट्रक ने सड़क पर खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

गयाजी विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड एक लाख वोटों से जीत का लक्ष्य निर्धारित

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

89 प्रतिशत मतदान के साथ जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, कल होगी मतगणना

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

दो गांजा तस्करों को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?