By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    5031 प्रगणक सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं घर-घर जाकर सर्वेक्षण

    जब प्रगणक आपके घर सर्वे हेतु आएं, तो उन्हें पूर्ण सहयोग करें…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन शिविर तिथि से पूर्व किया जाए सुनिश्चित

    सहयोग शिविर की तैयारियों, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन की स्थिति का किया…

    By NBT Admin
    Bihar

    बंगाल विजय के बीच खासी चर्चा में है नितिन नवीन की भूमिका

    जमीनी पकड़, सटीक समन्वय और अनुशासित अभियान प्रबंधन बना सफलता का आधार…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandKhunti

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बरामद अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रुपये

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  खूंटी। खूंटी पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी मामले पर…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    जागरूकता फैलाने को लेकर न्यायाधीश भी उतरे सड़क पर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। झारखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    बैंक डकैती का खुलासा, तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

5031 प्रगणक सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं घर-घर जाकर सर्वेक्षण

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन शिविर तिथि से पूर्व किया जाए सुनिश्चित

बंगाल विजय के बीच खासी चर्चा में है नितिन नवीन की भूमिका

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्णतः वर्जित

NBT Admin
Last updated: January 30, 2026 9:22 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के कदाचारमुक्त संचालन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में किया जाना निर्धारित है। इस क्रम में सदर अनुमंडल, औरंगाबाद में कुल 25 परीक्षा केंद्र तथा दाउदनगर अनुमंडल में भी 25 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ कुल 39,696 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रातः 07 बजे अनिवार्य रूप से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व, अर्थात पूर्वाह्न 09 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व, अर्थात अपराह्न 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के उपरांत विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अथवा पुलिसकर्मी के पास मोबाइल फोन रखना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यदि किसी के पास मोबाइल फोन पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य सघन जांच (फ्रिस्किंग) कराकर तथा प्रवेश पत्र की विधिवत जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त किसी अनधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

- Advertisement -

महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी अथवा महिला वीक्षक द्वारा ही मुख्य द्वार के समीप कपड़े से घेरकर की जाएगी। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, मैग्नेटिक घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्देश दिया गया कि प्रश्न पत्रों को परीक्षार्थियों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा तथा परीक्षा उपरांत शेष बचे प्रश्न पत्रों को पुनः सील कर सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उनके किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाए।

सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता (विशेष शाखा) सादुल हसन खान, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, वरीय समाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED:2026Intermediate Annual Examination
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

5031 प्रगणक सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं घर-घर जाकर सर्वेक्षण
लेटेस्ट न्यूज़ National
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन शिविर तिथि से पूर्व किया जाए सुनिश्चित
लेटेस्ट न्यूज़ National
बंगाल विजय के बीच खासी चर्चा में है नितिन नवीन की भूमिका
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा की जीत पर पटना में जश्न, मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बंगाल विजय के बीच खासी चर्चा में है नितिन नवीन की भूमिका
लेटेस्ट न्यूज़ National
राजस्थान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता बना अंकुश
लेटेस्ट न्यूज़ National
दो कमरों में एक साथ बैठते हैं चार कक्षा के विद्यार्थी
लेटेस्ट न्यूज़ National
भाजपा की जीत पर गया में जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइयां
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

पटरी पार करने में ट्रेन से कटकर हुई मौत 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

पत्रकार को मातृशोक, समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

भारतीय युवाओं से विश्व को बड़ी उम्मीद : डॉ शंभू

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सरकार की है सर्वोच्च प्राथमिकता

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?