श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर में स्थित विद्या निकेतन परिसर में विद्या निकेतन विद्यालय समूह द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान बाल रूप साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण बने बच्चों की साज सजा देखकर सफल जोड़ी का चयन करना निर्णायक मंडली के लिए भी मुश्किल रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, अग्निशमन पदाधिकारी सोनाली कुमारी, वार्ड पार्षद रीमा कुमारी एवं सोनी देवी, मुख्यपार्षद प्रतिनिधि गणेश राम, सेवा निवृत्त कृषि अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद, विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेश गुप्ता, सीईओ आनंद प्रकाश, डिप्टी सीईओ विद्या सागर, प्राचार्य विनीता प्रकाश, टेक्निकल एडवाइजर विनय प्रकाश, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत तांती ने किया।
संचालन संदीप तांती ने किया। कलाकार विकास कुमार, कृष्णा प्रसाद केशरी, पूर्व शिक्षिका आरती सिन्हा उपस्थित रहे। रूप साज सज्जा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में द्वारिका प्रसाद उर्फ गुरुजी, हिंदी शिक्षक रही आरती सिन्हा एवं एक्टर विकास कुमार शामिल रहे। शिक्षकों को सम्मानित किया गया।