नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मुजफ्फरपुर। आज मुजफ्फरपुर में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ललित नारायण मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को यूजीसी के द्वारा “ऑटोनोमस” घोषित करने पर प्रश्नता जाहिर की और कहा कि बिहार बुद्ध की भूमि है जहां नालंदा का भी विश्व मे इतिहास है। दुनिया भारत के तरफ देख रहा है क्योंकि यह देश युथ अर्थात नौजवानों का है। आज युवा भारत की शक्ति है और आज हम विश्व मे तीसरे नंबर पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
आज भारत वासुदेव कुटुम्बकम अर्थात हमारी संस्कृति विश्व को सम्मोहित कर रहा है। भारत ज्ञान का भंडार है। समाजिकता समरसता, शांति के लिए भारत जाना जाता है। आज भारत वेमिसाल है। राष्ट्रवाद मेरा धर्म है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया।
श्री धनखड़ ने कहा कि कल 25 जून है और यह तिथि कुछ सोचने को मजबूर सबों को करता है, क्योंकि इसी दिन हमारी स्वतंत्रता का गला घोंटा गया था। बदलाव के लिए जयप्रकाश जी का उद्घोष, क्रांति आह्वान बिहार से ही हुआ था। बिहार की धरती ज्ञान की धरती ही नही क्रांति की भी है। विधायिका, केंद्र के संसद, हमारी प्रजातंत्र की मंदिर है, उसमें आमजनों के कस्ट और उनके लाभ के लिए आवाज उठानी चाहिए।
श्री धनकर ने मंडल आयोग सहित कई मुद्दों का भी जिक्र करते हुए कहा कि डॉ जगन्नाथ मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री हुए, केंद्र में मंत्री रहे और उन्होंने बिहार के लिए जो किया उसे भुलाया नही जा सकता है। श्री धनखड़ ने युवा छात्रों से कहा कि आप देश के भविष्य हैं, आइये और संसद को भी देखिए समझिये।
इस अवसर पर मंत्री डॉ नीतीश मिश्र, मंत्री केदार गुप्ता और वीसी डॉ डीसी राय ने भी उपराष्ट्रपति का अभिवादन किया और लोगों को संबोधित भी किया।