महिला मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। राजधानी पटना से सटे मसौढी विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। लंबी कतारों में लगकर मतदाता अपना मत का प्रयोग किए। मसौढी विधानसभा में 443 मतदान केंद्र बनाए गए जहां पर कुल मतदाता 3,26,092 है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71,109 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1,54,983 हैं। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3641 है। मसौढी शहर में 75 बूथ बनाए गए जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 368 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 52 संवेदनशील बूथ बनाए गए, अति संवेदनशील बूथों की संख्या 11 है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने इस बार अत्यंत संवेदनशील बूथ 222 को बनाए हैं।

हर बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई। सभी बुथों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा की गई। सुबह 7 से वोटिंग शुरू हुई। मसौढ़ी में इस पर पांच महिला बूथ बनाए गए जबकि एक यूथ बूथ, एक आदर्श मतदान केंद्र और एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए हैं। जहां दिव्यांगों के लिए सभी तरह की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। महिला मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा देखी गई। वही आदर्श मतदान केंद्र पर आकर्षण का केंद्र बना रहा, हर तरह की सुविधा दी गई थी, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा दी जा रही है।
निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि पूरे मसौढी विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 सेक्टर पदाधिकारी बनाये गए हैं। हर एक सेक्टर पदाधिकारी को 10 या 15 बूथ की जिम्मेवारी दी गई है, जिस किसी भी बूथों पर किसी भी तरह की समस्या हो रही है उसका निदान के लिए सेक्टर उसे देख रहे हैं, इसके अलावा 6 जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं और एक सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं। पूरे मसौढ़ी विधानसभा के 443 बूथ के लिए 443 बीयू और सीयू लगाए गए हैं जहां 20% सुरक्षित रखा गया है जबकि वीवीपैट को 30% एक्स्ट्रा रखा गया है। अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है जहां हर 2 घंटे पर मतदान प्रतिशत को ऑनलाइन की जा रही है।