ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच ईंधन संकट गहराता जा रहा है। पेट्रोल डीजल की कमी साफ दिख रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार भी डीजल की बिक्री हतोत्साहित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है।
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)।
ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच ईंधन संकट गहराता जा रहा है। पेट्रोल डीजल की कमी साफ दिख रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार भी डीजल की बिक्री हतोत्साहित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है।
इस बीच दाउदनगर में भखरुआं स्थित कुमार ब्रदर्स, बुधन बिगहा स्थित मां सरस्वती फ्यूल्स और ओबरा के ऊब में स्थित श्री हरि जानकी नाथ सर्विसेस द्वारा निर्वाध रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। यह तीनों ही पंप इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के हैं।
कुमार ब्रदर्स के संचालक शैलेश कुमार ने बताया कि कंपनी की तरफ से उन्हें निर्वाध और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है, ताकि आम लोगों को कोई समस्या नहीं हो। इसलिए यहां ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई कंपनियां डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति पूर्व की अपेक्षा कम कर रही हैं। जिससे सभी पेट्रोल पंपों पर निर्बाध और पर्याप्त या कहे मांग के अनुरूप पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
शैलेश कुमार के अनुसार दाउदनगर में पेट्रोल 114.46 रुपये, डीजल 100.40 रुपये और एक्सपी 95 अर्थात ब्रांडेड पेटोल 123.36 रुपये बिक रहा है।