नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को मसौढी थाना क्षेत्र के पकरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी को सत्यापन करते हुए तकरीबन आधा दर्जन घरों के आंगन में रोपे गए गांजा के पौधे को जप्त किया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पकरी गांव में कई घरों में गांजा के पौधे लगाए हुए हैं। ऐसे में छापेमारी करते हुए तकरीबन आधा दर्जन घरों में गांजे के पेड़ को काटा गया है और उसे जप्त किया गया है।
उक्त सभी घर के लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है कई जगहों पर लगातार यह सूचना मिल रही है कि लोग अपने घरों में बडे पैमाने पर आंगन में गांजा का पेड़ लगा रहे हैं कई लोग पीने के लिए तो कई लोग इसकी बिक्री करने के उद्देश्य गांजा का पेड़ लगा रहे हैं। समय-समय पर नशीली पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।