गया टाउन विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने किसान मोर्चा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में लिया भाग
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सह गया टाउन विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने आज रामशिला स्थित जेपी पैलेस में भाजपा गया जिला पूर्वी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की एनडीए सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना ने देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। अब तक किसानों को सीधे उनके खाते में मिलने वाली वार्षिक सहायता ने खेती-किसानी की लागत को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. कुमार ने कहा कि किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार का उद्देश्य उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आवाह्न करते हुए कहा कि जैविक खेती भविष्य की आवश्यकता है, इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन प्राप्त होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है और आगे भी किसान हित सर्वोपरि रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सरकार की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया और डॉ. कुमार का आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने की। मंच संचालन राजनंदन गांधी ने की। धन्यवाद ज्ञापन शिवनारायण चंद्रवंशी ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, पार्षद राहुल शर्मा, विक्की शर्मा, अनिल गुप्ता, जेपी यादव, राकेश आईटी, सपना पटवा, मालती देवी, अन्नू वर्णवाल, डॉ राज कुमार, गुंजन मिश्रा, श्याम सिंह, शंभू चंद्रवंशी, शिवा मांझी, जितेंद्र जी सहित अन्य मौजूद रहे।