परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचने पर नहीं मिली थी इंट्री
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव के समीप रेलवे ट्रैक के बगल में एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक पहचान कोमल कुमारी पिता मंटू यादव खरजमा के रूप में हुई है।
मृतक के मां संगीता ने बताया कि यह मैट्रिक की परीक्षा देने मंगलवार को बरनी स्थित परीक्षा केंद्र पर गई हुई थी, लेट से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं करने दिया गया है जिसको लेकर वह घर पर आई और काफी तनाव में थी फिर वह कपड़ा चेंज करके निकली उसके बाद शाम को खबर मिला की एक लड़की का डेड बॉडी मिला है पहचान किया तो हमारी ही बेटी थी।
बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।