नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद में प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ की जिला कमिटी का गठन आईएमए हॉल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव सिंह ने की, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
गठित जिला कमिटी में सुधीर कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, कौशल कुमार सिंह को जिला महासचिव, नरेन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुदर्शन मेहता को जिला प्रवक्ता तथा अजहर आलम को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं चन्द्रशेखर वर्मा को जिला संयोजक, चंदन कुमार सिंह को राज्य कार्यकारिणी सदस्य, प्रदीप कुमार यादव एवं सुधांशु रंजन त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष, रामानुज कुमार सुमन को जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी तथा दीक्षा सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रदेश संयोजक विवेकानंद सिंह, प्रधान महासचिव उदय शंकर सिंह, मुख्य संरक्षक अमित विक्रम, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, मगध प्रमंडल संयोजक राजीव नयन कुमार एवं प्रमंडलीय सचिव ज्ञानेश्वर शांडिल्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव सिंह और मुख्य संरक्षक अमित विक्रम ने नवगठित कमिटी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक चन्द्रशेखर वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके साथ बैठक का समापन हुआ।