नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। आगामी 20 अप्रैल को प्रस्तावित पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे और अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न पैक्सों में उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरमा पैक्स में दूसरे दिन कुल पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इनमें राकेश कुमार निरंजन (पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह, गडिहारा), प्रियरंजन पटेल, मंजू देवी (पति मुकेश कुमार सिंह), फुलवंती देवी (पति स्व. राधे कृष्णा, गडिहारा) एवं संगीता कुमारी (पति राजीव कुमार निरंजन) शामिल हैं।
वहीं, नदौल पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए अंजनी देवी (पति अमित कुमार) ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा बारा पैक्स में सहजानंद सिंह (पिता स्व. रामनंदन सिंह, गोखुला) एवं नंदू प्रसाद यादव (पिता बेनी लाल यादव, खरौना) ने नामांकन किया।
अब तक के आंकड़ों के अनुसार, बारा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन, चरमा पैक्स में पांच तथा नदौल पैक्स में तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 और 11 अप्रैल को स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।