नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व सांसद ने अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी के शीर्ष मार्गदर्शन में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए मुकाम हासिल करेगा।
इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व कर विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में हुए सुधार उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के शिल्पकार के रूप में नीतीश कुमार का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की। बधाई देने वालों में वरीय नेता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, अश्विनी सिंह, अधिवक्ता आदित्य शेखर, प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, जुलेखा खातून, अशोक सिंह, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, अनिता सिंह, रामेश्वर बैठा, आलोक सिंह, मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, अमरीश सिंह, विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, मुनीन्द्र राम, जितेन्द्र कुमार उर्फ राजू, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, उदय सिंह, विनय सिंह, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, उषा सिंह, सुमन अग्रवाल, सोनम सिंह, सुबोध सिंह सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने और बिहार के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई।