नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। नवज्योति शिक्षा निकेतन में सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा, साइंस एग्जीबिशन, रंगोली एवं अन्य आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में मुन्ना, अवनी, सनी, अंजलि, प्राची, सुनील, खुशबू, संस्कार गुप्ता, अंश, अन्वी, छोटी एवं नीतू शामिल रहे। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आकृति, रूबी, अंकित, शशांक शाह, प्रीति, नंदिनी, प्रियांशु, अनुज, राधा, स्वर्ण, मोनू एवं स्नेहा रहे। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में अनुष्का, आदर्श, धर्मेंद्र, साक्षी, गोलू, धीरज, आकाश एवं अंजू शामिल रहे।
सभी विजेता छात्रों को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से साइंस एग्जीबिशन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस प्रतियोगिता में सत्यम, धीरेंद्र, युवराज, हर्ष, शिवानी, समृद्धि, अन्वेष, चंदा, ऋषिका, मोनू, पप्पू, मंटू एवं धीरज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, अपने वर्ग में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले, रंगोली प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्रा, सीबीएसई एवं बीएसईबी की 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
निदेशक नीरज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। इस समय किताबों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर लेखक सह संवाददाता उपेंद्र कश्यप, विद्यालय की सचिव सोनम कुमारी एवं शिक्षक संतोष कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार, शत्रुघ्न कुमार, धीरज कुमार, वीणा पांडे, राजनीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, संजू कुमारी एवं सीमा कुमारी सहित सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।